फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chief minister akhilesh is not : shahnwaj

मुख्यमंत्री अखिलेश नहीं मुलायम हैं: शाहनवाज

Fri, 28 Oct 2016 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
chief minister akhilesh is not : shahnwaj
शाहजनवाज हुसैन - फोटो : rajesh
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सपा अपने पापों को छुपाने के लिए पारिवारिक विवाद का ढोंग कर रही है। अखिलेश ने तो सपा की बैठक में ही स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री वह नहीं मुलायम सिंह यादव हैं। अब तक कहा जाता था प्रदेश में चार मुख्यमंत्री हैं जिस पर अखिलेश ने खुद ही मुहर लगा दी। उन्होंने कहा था कि मंत्रियों को नेता जी के कहने पर हटाया। मुख्य सचिव को भी उन्हीं के कहने पर हटाया। जो नेता जी कहते हैं वो वही करते हैं।
विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश ने मुलायम राज के अपराध का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रदेश में चार सौ से अधिक दंगे हुए। मथुरा जैसा कांड हुआ। कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और दरोगाओं की हत्या हुई। सच तो यह है कि अखिलेश मजबूत नहीं मजबूर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के भ्रष्टाचार और अराजकता के कारण सपा सत्ता में आई। भाजपा जनता के रुख को अपने पक्ष में नहीं मोड़ पाई, लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। अबकी यूपी में कमल खिलना तय है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान वेंटिलेटर पर है। सीमा पर उसकी एक गोली का जवाब हमारे जवान दस गोलियों से दे रहे हैं। तीन तलाक के मुद्दे से जुड़े प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इसे धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मुस्लिम महिलाएं सुप्रीम कोर्ट गईं। कोर्ट ने सरकार से उसका रुख पूछा तो सरकार ने अपना स्टैंड कोर्ट को बता दिया कि लैंगिग आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। दूसरे दलाें से आने वाले नेताओं से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा और नीतियों को जो स्वीकार्य करता है, उसका स्वागत है। भाजपा से अलग होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कई दरवाजों पर बेल बजा रहे हैं पर द्वार खुल नहीं रहा है। हमारे पुराने नेता हासिए पर नहीं सिर आंखों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed