{"_id":"5be60ac7bdec2269a12fcc6a","slug":"chhath-puja-2018-extra-coach-will-attached-in-five-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा 2018: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सफर करने से पहले पढ़ लें ये जानकारी, फायदे में रहोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा 2018: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सफर करने से पहले पढ़ लें ये जानकारी, फायदे में रहोगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में 11 नवंबर को गोरखपुर से, 12 नवंबर को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
कृषक एक्सप्रेस में 10 और 11 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से तथा 11 तथा 12 नवंबर को वाराणसी सिटी से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 12 नवंबर को गोरखपुर से तथा 13 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 11 और 13 नवंबर को गोरखपुर से, 12 तथा 14 नवंबर को पनवेल से, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 12 नवंबर को छपरा और मथुरा से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Trending Videos
20 को नहीं चलेगी मनवर-संगम एक्सप्रेस
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म निर्माण होने के कारण 20 नवंबर को (14117/14118) इलाहाबाद से बस्ती के बीच चलने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
19 और 25 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली (15160) दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, 20 तथा 26 नवंबर को छपरा से चलने वाली (15159) छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, 19 व 25 नवंबर को लोकमान्य तिलक से चलने वाली (15017) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 20 और 26 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली (15018) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-इलाहाबाद-मानिकपुर के स्थान पर वाराणसी-ब्लॉक हट-छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव छिवकी स्टेशन पर दो मिनट का किया गया है।