फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chhath in gorakhpur

छठ की तैयारियां शुरू, बनने लगीं वेदियां

Wed, 02 Nov 2016 02:11 AM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Wed, 02 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पर राप्ती नदी के घाट पर सफाई और वेदियां बनाने का कार्य नगर निगम ने शुरू करा दिया है। मंगलवार को पांच बड़े छठ घाटों पर निर्माण व सफाई कार्य का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने चार नवंबर तक हर हाल में काम पूरा करा लेने का मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


नगर निगम ने छठ पूजा के लिए राजघाट, हनुमानगढ़ी, तकिया घाट, महेसरा और मोहद्दीपुर आरकेबीके पास रामगढ़ ताल के किनारे वेदियां और स्लोप बनाने का काम शुरू कराया है। नगर आयुक्त ने बताया कि वेदियों का निर्माण, सफाई के बाद घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। बाद में पथ प्रकाश विभाग की ओर से घाट पर चारों ओर लाइटिंग की व्यवस्था कराएगा। सभी घाटों पर चार नवंबर तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न पोखरों पर भी छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पार्षदों की देखरेख में काम कराया जा रहा है। कुछ स्थानों पर अस्थाई पोखरे की खुदाई की जा रही है। यहां सफाई के बाद पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed