फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   central minister attack to congress

देश की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : डॉ. महेश शर्मा

Thu, 29 Dec 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Dec 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
central minister attack to congress
गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ संग्रहालय का शिलान्यास करते केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्यमंत्री डा.महेश शर्मा साथ में सदर सांसद आदित्य नाथ व अन्य। - फोटो : ‌‌shivharsh
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कांग्रेस सहित विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश की बर्बादी के लिए कांग्रेस पूरी तरह से जिम्मेदार है, क्योंकि सबसे अधिक समय तक इस पार्टी ने ही देश में शासन किया है। डॉ. शर्मा गोरखनाथ मंदिर में संग्रहालय के लोकार्पण के बाद बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राहुल बबुआ कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने देश को बर्बाद कर दिया। उन्हें बताना चाहते हैं कि इस देश पर उनके नाना से लेकर उनकी दादी और पिता ने राज किया। देश की बर्बादी के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के कचरे को साफ कर रहे हैं। नोट बंदी के सवाल पर कहा कि जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी तब नोट बंदी की बात तत्कालीन वित्तमंत्री यशवंत राव चौव्हाण ने उनके सामने रखी थी। तब इंदिरा गांधी ने यह कह कर खारिज कर दिया था कि हमें चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन

सपा के झगड़े पर कहा कि वहां लूट का धन इकट्ठा हो गया है। उसके बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है। सपा के लोग जो क्रिकेट खेल रहें हैं वह अपने घर में खेले प्रदेश की पिच को खराब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed