फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   celeberated ‌for sp

अखिलेश समर्थकों में जश्न, शिवपाल खेमा खामोश

Tue, 17 Jan 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
 अखिलेश यादव को साइकिल मिलते ही उनके समर्थक जश्न मनाने लगे तो वहीं शिवपाल खेमे में खामोशी फैल गई। हालांकि ये खेमा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही अखिलेश के गुण गाने लगा था, मगर भीतर ही भीतर उन्हें आयोग के फैसले का इंतजार था। आयोग का फैसला आते ही एक बार फिर शिवपाल समर्थक खासकर उनकी तरफ से घोषित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई। सभी को अब अखिलेश की तरफ से जारी होने वाली नई सूची या दिशा निर्देशों का इंतजार है। 
विज्ञापन


पिपराइच में सीटिंग एमएलए राजमती को छोड़ दें तो अभी अखिलेश ने दो विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इन दोनों विधानसभाआें में शिवपाल पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। चौरीचौरी से जहां दुर्गेश यादव, शिवपाल के प्रत्याशी बताए जाते हैं वहीं अखिलेश ने वहां से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व पूर्व महासचिव मनुरोजन यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह बांसगांव से शारदा देवी का टिकट काटकर शिवपाल ने सुमन पासवान को प्रत्याशी बनाया था। इस घोषणा के कुछ ही घंटे के भीतर अखिलेश ने शारदा को फिर से बांसगांव का प्रत्याशी घोषित कर दिया।  हालांकि शारदा अब भी चौरीचौरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के  लिए प्रयास में जुटी हैं। वह वहां से पांच बार विधायक रह चुकी हैं। करीब ढाई दशक के सफर को ही वह अपनी इस दावेदारी का आधार भी मानती हैं। इसी तरह शहर विधानसभा से पहले संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था मगर बाद में उनका टिकट काटकर शिवपाल ने राहुल गुप्ता को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन


उधर, इस जोड़ घटाने से बेफिक्र तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर ढोल-नगाड़े के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय से लेकर तमाम सपाइयों के घर पटाखे भी छोड़े गए। नगीना प्रसाद साहनी, अदील खान, राघवेंद्र तिवारी उर्फ राजू, संदीप त्रिपाठी, खरभान यादव, रामहर्ष यादव, मैना भाई, मो. आजम लारी, करूणानिधान, अशोक यादव, विकास चन्द यादव, शशिकांत दूबे, रामप्रवेश यादव, शोहराब खान समेत कई सपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग के इस फैसले से देश के समाजवादियों के साथ-साथ उप्र को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वालों का रोम-रोम हर्षित है। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और जुनून आ गया है। इसी उत्साह और जनता के बल पर प्रदेश में सपा की फिर से सरकार बनेगी। 

- रजनीश यादव, जिलाध्यक्ष

सपा का सिंबल सपा को मिल गया। बाप-बेटे से या बेटा-बाप से कभी जुदा नहीं हो सकता। ये दोनों कभी अलग नहीं थे। हम लोग सरकार बनाने में पहले पायदान पर हैं। जनता हमारे साथ है। सूबे में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।
- जियाउल इस्लाम, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed