फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cbse experimental exam app

सीबीएसई : एप से होगी प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी

Sun, 22 Dec 2019 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
cbse experimental exam app
सीबीएसई : एप से होगी प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं के प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। ये परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होकर सात फरवरी तक विद्यालयों में कराई जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए पहली बार ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का सहारा लिया जाएगा। सभी विद्यालयों को जीपीएस से जोड़ा जा चुका है। बाकायदा बोर्ड की ओर से एक विशेष एप तैयार कराया जा रहा है। इस एप के जरिए परीक्षकों को सभी विद्यार्थियों का ब्योरा उनकी फोटो के साथ अपलोड करना होगा। इसका आदेश सीबीएसई के सभी 105 स्कूलों में पहुंच गया है।
बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई थी। सभी स्कूलों से जियो टैगिंग के माध्यम से जीपीएस लोकेशन का ब्योरा बोर्ड ने अपनी निगरानी में लिया है। संचालन के लिए सीबीएसई एक एप भी बना रहा है, जिसे जल्द ही लांच किया जाएगा। इस एप को सेटेलाइट से जोड़ा जाएगा। एप को सभी परीक्षा व्यवस्थापक डाउनलोड करेंगे और उस पर परीक्षार्थियों की संख्या, विषय, रोल नंबर, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का ब्योरा देंगे। एप से केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षक से लेकर सीबीएसई के अधिकारी तक जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

बैच की फोटो करनी होगी तुरंत अपलोड
एप पर लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालने के बाद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्रधानाचार्य के मोबाइल पर आएगा। उसके बाद बाहरी परीक्षकों को प्रैक्टिकल वाले बैच के विद्यार्थियों के साथ में तुरंत फोटो खिंचकर कर एप पर अपलोड करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों के नंबर बाहरी और आंतरिक परीक्षकों को एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी परीक्षक करेंगे केंद्र का निरीक्षण
परीक्षा के लिए एक आंतरिक और एक बाहरी परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। बाहरी परीक्षक को परीक्षा के एक दिन पहले जाकर केंद्र का निरीक्षण करना होगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि पूर्व में पाया गया कि शहरों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की ओर से अक्सर प्रैक्टिकल को गंभीरता से नहीं कराया जा रहा था। अधिकतर स्कूलों में बिना प्रश्न पत्र तैयार किए सिर्फ खानापूर्ति करके प्रैक्टिकल ले लिया जाता था।
बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर औचक निरीक्षण
किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा करवाई जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के द्वारा गोपनीय ढंग से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आर्ब्जबर के द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रैक्टिकल में किसी तरह की लापरवाही होगी तो संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इस परीक्षा में सारे परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए स्कूलों को प्रपत्र भी भेजा गया है। हर दिन स्कूल को रिपोर्ट करनी होगी।

सीबीएसई की ओर से वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पारदर्शिता के लिहाज से बोर्ड की ओर से तैयार किए गए विशेष एप पर परीक्षकों को जानकारी अपलोड करनी होगी। आदेश मिला है, इसे लागू कराया जाएगा।
अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed