{"_id":"5dcd35d38ebc3e5b4319de5c","slug":"case-to-be-registered-on-death-from-road-building-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क निर्माण सामग्री से हुई मौत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क निर्माण सामग्री से हुई मौत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
Thu, 14 Nov 2019 04:39 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 14 Nov 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में सड़क बनाने के लिए रखे निर्माण सामग्री और रोड रोलर से टकराकर हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वरी सिंह ने ठेकेदार श्याम नारायण सिंह और अन्य जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने का आदेश प्रभारी निरीक्षक थाना सहजनवां को दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट में सहजनवा थाना क्षेत्र के कोदरी निवासी वादिनी श्रीमती चंद्रमणि सिंह की तरफ से दिनेश चंद चौधरी एडवोकेट का कहना है कि घटना 18 फरवरी 2019 की शाम सात बजे की है। वादिनी का लड़का रितेश प्रताप सिंह अपने पिता दयाशंकर सिंह को लाने के लिए मोटरसाइकिल से सहजनवां रेलवे स्टेशन जा रहा था।
विज्ञापन
गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर ही सड़क पर गिट्टी रोड रोलर तारकोल का ड्रम आदि रखा हुआ था। रितेश गिट्टी से फिसल कर रोड रोलर से टकरा गया और तारकोल के ड्रम पर गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 17 दिन चले इलाज के बाद सात मार्च 2019 को चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हरदोई रोड लखनऊ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ठेकेदार श्याम नारायण सिंह ने सड़क निर्माण सामग्री पतली सड़क पर ही बेतरतीब छोड़ा हुआ था । घटनास्थल पर कोई सावधानी का चिन्ह या लाल निशान लाल झंडी नहीं लगाई गई थी। जगह-जगह गिट्टी और मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही से यह दुर्घटना घटित हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञेय प्रकृति का पाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।