फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case on two including ADO in charge

प्रभारी एडीओ समेत दो पर केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case on two including ADO in charge
गोशाला प्रकरण: प्रभारी एडीओ समेत दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

रुधौली(बस्ती)। बजहां गोशाला से सफाईकर्मी के गायों की मरने की सूचना देने पर, उन्हें खा जाने की सलाह देने और अभद्र व्यवहार करने वाले प्रभारी एडीओ राजेश पांडेय एवं एक अज्ञात के खिलाफ रविवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय अज्जू हिंदुस्थानी ने एडीओ समेत दो लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और गाली देने की तहरीर दी थी।

तहरीर में आरोप लगाया है कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/प्रभारी एडीओ पंचायत गायों के मरने की सूचना पर सफाई कर्मी को अपशब्द कहे तथा मृत जानवरों को खाने की बात कहकर कर हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत किया। संबंधित सफाईकर्मी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया। इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों ने एडीओ राजेश पांडेय को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया था। अजय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने )एवं 504 (गाली-गलौच) के तहत मामला दर्ज किया है। सफाईकर्मियों के संगठन भी इस घटना पर उद्वेलित हो गए थे। हियुवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में एसपी पंकज कुमार से भी मुलाकात की है। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed