{"_id":"5d5c50908ebc3e6ca234028a","slug":"case-on-principal-gorakhpur-news-gkp3183565126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र का दांत टूटने पर एलएफएस के प्रिंसिपल पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र का दांत टूटने पर एलएफएस के प्रिंसिपल पर केस
विज्ञापन

गोरखपुर। लिटिल फ्लावर स्कूल (एलएफएस) में छात्र का दांत टूटने के मामले में शाहपुर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अभिभावक की ओर से अव्यवस्था की शिकायत करने पर प्रिंसिपल नाराज हो गए थे। सोमवार को लंच के दौरान छात्र को क्लास से बाहर निकाल दिया गया और एक छात्र से कहकर प्रिंसिपल ने धक्का दिला दिया। गिरने से उसका दांत टूट गया। चेहरे पर भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
बिलंदपुर निवासी डॉ. अखिलेश सिंह ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इसके मुताबिक उनका 13 वर्षीय बेटा लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर में कक्षा छह का छात्र है। कुछ दिनों से वह घर पर स्कूल के बारे में शिकायत कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। सोमवार को लंच के दौरान क्लास से बाहर निकलने पर उनके बेटे को प्रिंसिपल के उकसाने पर एक छात्र ने धक्का दे दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से चोटिल हो गया। आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंध तंत्र ने उनके बेटे का उपचार नहीं कराया। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी। दोपहर बाद बेटा घर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। डॉ. अखिलेश ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को उन्होंने प्रिंसिपल को पत्र लिखकर स्कूल में बाल अधिकार का हनन होने की जानकारी दी थी। जिसकी वजह से उनके बेटे के साथ ऐसी घटना कराई गई है।
....
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ
बेबुनियाद आरोप है। बच्चा खेलने के दौरान स्कूल में गिरा जरूर था, लेकिन उसे मामूली चोट आई थी। धक्का देने की बात खुद समझा जा सकता है कि यह सही नहीं हो सकती है। इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। बच्चे को मामूली चोट लगने पर स्कूल में प्राथमिक उपचार भी दिया गया था। - फॉदर जेमॉन, प्रिंसिपल, लिटिल फ्लावर