फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case file on doctor who practiced on illegal degree

अमान्य डिग्री पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर पर मुकदमा

Fri, 26 Feb 2016 08:50 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
case file on doctor who practiced on illegal degree
शहर में बवासीर के इलाज के लिए प्रसिद्ध डॉ. एसएन साहब पर मुकदमा दर्ज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में उनकी डिग्री अमान्य पाई गई थी, जिसके बाद सीएमओ ने कोतवाली थाने में गत 17 फरवरी को तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को जालसाजी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


करीब तीस सालों से अधिक समय से बक्शीपुर स्थित अपनी क्लीनिक में डॉ. एसएन साहब बवासीर का इलाज करते हैं। वह समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। बख्तियार मोहल्ला निवासी वसीम अहमद ने उनके इलाज पर सवाल खड़े करते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी। फोरम ने जांच का आदेश दिया था, जिसकी जिम्मेदारी जेडी हेल्थ डॉ. आरके पांडेय को दी गई थी। डॉ. पांडेय ने अपनी जांच में पाया कि डॉ. एसएन साहब के पास शिमला के जौनपुर जिले के दि सिन्हा होम्यो मेडिकल कॉलेज की डिग्री है, जो उत्तर प्रदेश में मान्य नहीं है। गोरखपुर में प्रैक्टिस के आधार के बारे में पूछने और डिग्री मांगने पर उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने डॉ. साहब पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सीएमओ की तहरीर पर डॉ. एसएन साहब पर जालसाजी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- विजय राज सिंह, कोतवा

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैं सर्जरी नहीं बल्कि क्षार सूत्र विधि से बवासीर का इलाज करता हूं। मेरी डिग्री पटना के कॉलेज की है।
- डॉ. एसएन साहब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed