{"_id":"cc05b2f04c51e97cafd3f55231b70372","slug":"case-file-on-doctor-who-practiced-on-illegal-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य डिग्री पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य डिग्री पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर पर मुकदमा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बवासीर के इलाज के लिए प्रसिद्ध डॉ. एसएन साहब पर मुकदमा दर्ज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में उनकी डिग्री अमान्य पाई गई थी, जिसके बाद सीएमओ ने कोतवाली थाने में गत 17 फरवरी को तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को जालसाजी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
करीब तीस सालों से अधिक समय से बक्शीपुर स्थित अपनी क्लीनिक में डॉ. एसएन साहब बवासीर का इलाज करते हैं। वह समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। बख्तियार मोहल्ला निवासी वसीम अहमद ने उनके इलाज पर सवाल खड़े करते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी। फोरम ने जांच का आदेश दिया था, जिसकी जिम्मेदारी जेडी हेल्थ डॉ. आरके पांडेय को दी गई थी। डॉ. पांडेय ने अपनी जांच में पाया कि डॉ. एसएन साहब के पास शिमला के जौनपुर जिले के दि सिन्हा होम्यो मेडिकल कॉलेज की डिग्री है, जो उत्तर प्रदेश में मान्य नहीं है। गोरखपुर में प्रैक्टिस के आधार के बारे में पूछने और डिग्री मांगने पर उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने डॉ. साहब पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सीएमओ की तहरीर पर डॉ. एसएन साहब पर जालसाजी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- विजय राज सिंह, कोतवाल
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैं सर्जरी नहीं बल्कि क्षार सूत्र विधि से बवासीर का इलाज करता हूं। मेरी डिग्री पटना के कॉलेज की है।
- डॉ. एसएन साहब