फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CAA NRC SP leader manurojan yadav facebook post gorakphur latest news

सपा नेता की एनआरसी-सीएए से संबंधित पोस्ट भड़काऊ, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 24 Dec 2019 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
CAA NRC SP leader manurojan yadav facebook post  gorakphur latest news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता मनुरोजन यादव की सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी से संबंधित पोस्ट को शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दायरे में ले लिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह पोस्ट भड़काऊ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव के पति और सपा नेता मनुरोजन यादव ने रविवार, सुबह 10.02 बजे अपनी फेसबुक वॉल पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी से संबंधित एक पोस्ट डाली। लिखा कि एनआरसी आने के बाद पूरा देश एक साथ विदेशी हो जाएगा। बारी-बारी से सबको अपना कागज जमा करना पड़ेगा, फिर दोनों कानून से संबंधित अलग-अलग तथ्य की फोटो क्लिप शेयर की।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता से की। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंट को सौंपी और जल्द ही रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सपा नेता की पोस्ट भड़काऊ व विवादित है। गोरखपुर में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो चुका है। ऐसी पोस्ट लोगों में नाराजगी बढ़ती है, फिर विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक वॉल का स्क्रीनशॉट मिला है। इसकी जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी से संबंधित पोस्ट किस फेसबुक एकाउंट से डाला गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

- सुमित शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कैंट

सपा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध कर रही है। पार्टी का स्टैंड है कि किसी भी तरह से विरोध किया जाए। फेसबुक पोस्ट पर ऐसा कुछ नहीं लिखा है, जिससे बवाल या फिर विवाद हो। दोनों कानून को एक तरह से समझाने की कोशिश की है।
- मनुरोजन यादव, नेता सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed