फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bus owner protest in gorakhpur

अनुबंधित बस मालिकों ने किया चक्का जाम

Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
bus owner protest in gorakhpur
अनुबंधित बस मालिकों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

गोरखपुर। बसों के संचालन केे लिए परिचालक नहीं मिलने से नाराज अनुबंधित बस मालिकों ने शनिवार को दो घंटे तक बसों का संचालन बंद करके चक्का जाम किया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
परिचालकों की कमी के कारण गोरखपुर बस डिपो के कुछ अनुबंधित बसों का संचालन परिवहन
विभाग को बंद करना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित बस मालिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे बस स्टेशन पर एकत्रित हुए एवं परिचालकों की मांग करते हुए बस स्टेशन पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे। अनुबंधित बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर गोरखपुर बस स्टेशन के एआरएम केके तिवारी पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या दूर कर दी जाएगी। जिसके बाद अनुबंधित बस मालिकों ने चक्का जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

अनुबंधित बसों में कमियां पाई जाने पर बसों को खड़ा करवा दिया जाता है। इसको लेकर अनुबंधित बस मालिकों में आक्रोश था। कुछ परिचालकों की भी कमी है, लेकिन इनकी भर्ती हो चुकी है और ट्रेनिंग चल रही है। जल्द ही परिचालकों की कमी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके तिवारी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed