फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus Accident in Gagaha Gorakhpur one person dead

गोरखपुर: ट्रक से भिड़ी यूपी रोडवेज की बस, एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

Mon, 31 Dec 2018 10:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 31 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident in Gagaha Gorakhpur one person dead
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही रोडवेज की बस सोमवार सुबह गगहा के पास ट्रक से भिड़ गई। इस घटना में 1 व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 7 बजे बडहलगंज की तरफ से ट्रक यूपी 53 ईटी 2395 गोरखपुर जा रही थी। वह जैसे ही गगहा - भलुआन के बीच स्थित सिलनी नाले के पास पहुंची ,विपरीत दिशा से गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही बादशाह डिपो की बस यूपी 70 ईटी 1321 से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार दीनदयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर 55 वर्षीय यशवन्त सिहं यादव पुत्र जितेन्द्र सिहं यादव की घटनास्थल पर ही मुत्यु हो गई। जबकि मोनू शर्मा बस चालक प्रतापगढ़ , रामाश्रय आजमगढ़ , धर्मैन्द्र मिश्रा और इनका चार वर्षीय पुत्र आर्यन मऊ , अंगद सिहं बांसगगहा, त्रिपुरश गोरखपुर शहर, सुमन गोला, रामप्रवेश व ग्रीस लाटघाट आजमगढ़, व विश्वम्भर कोठा गगहा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी गगहा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मौके पर एसडीएम बासगांव अरूण मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बासगांव नितिश सिहं पहुंच कर घायलों को गोरखपुर भेजा ।


हादसे में मृत प्रोफेसर यशवंत सिंह मूलतः आजमगढ़ के रहने वाले थे। साल 2000 में उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया था। 57 वर्षीय प्रोफेसर यशवंत सिंह के असामयिक निधन से गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना की सूचना के बाद उनके परिजन गगहा के लिए रवाना हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed