फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   burn effigies

जेएनयू के कुलपति का छात्रों ने फूंका पुतला

Fri, 30 Dec 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Dec 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
burn effigies
गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : ‌‌shivharsh

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में साक्षात्कार का अंक कम किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को निलंबित किए जाने से नाराज गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गुरुवार को कुलपति जगदीश कुमार का गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर पुतला फूंका।

नेतृत्व कर रहे छात्र डॉ. हितेश सिंह ने कहा कि जेएनयू में दलित व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार विभिन्न साक्षात्कारों में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है। इन्हीं मांगो को लेकर 23 दिसंबर को छात्र अकादमिक काउंसिल की मीटिंग कक्ष के बाहर धरना दे रहे थे। इस पर शासन ने दमनात्मक कार्रवाई करते हुए आठ विद्यार्थियों को मीटिंग में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही हॉस्टल की सुविधा भी वापस ले ली। इस घटना से देशभर के विद्यार्थियों में रोष है। छात्रों ने निलंबन वापस लेने के साथ ही उनकी मांगों पर विचार करने की मांग की है। प्रदर्शन में सत्येंद्र भारती, पंकज यादव, पवन कुमार, अभिषेक यादव, अजीत, शिवशंकर गौड़, विवेक चौधरी, नीतेश, गिरिजेश, तारकेश्वर, मनोज, वकील आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed