जेल से बीएसएफ जवान को धमकी मिली
अमर
गोरखपुर।
जेल में बंद एक भू-माफिया
ने बीएसएफ जवान को जान से मारने
की धमकी दी है। जवान ने बुधवार
को एसएसपी लव कुमार से शिकायत
कर कार्रवाई की मांग की है।
जवान ने आरोप लगाया है कि 10
साल
पहले उसने दो कमरों का मकान
और जमीन खरीदी थी। इस पर भू-माफिया
बिहार
के मैरवा मिश्र,
पतहवां
निवासी डीएन मिश्र बीएसएफ
में सूबेदार पद त्रिपुरा के
अंबासा में तैनात हैं। बिहार
चुनाव के दौरान इन दिनों उनकी
ड्यूटी गोपालगंज में लगी है।
डीएन मिश्र ने बताया कि शाहपुर
क्षेत्र के झरना टोला दरगहिया
में 2004
में
दो कमरों सहित उन्होंने जमीन
खरीदी थी। इसमें उनके एअरफोर्स
के कर्मचारी भाई रहते थे। उनका
गोरखपुर से तबादला हो जाने
के बाद उन्होंने मकान को 2007
में
किराये पर दे दिया था। दो साल
किरायेदार ने रहने के बाद मकान
को छोड़ दिया। इसके बाद मकान
में ताला लगाकर वह चले गए। इस
दौरान उनके छोटे भाई उमेश
कुमार मिश्र साल में दो से तीन
बार आकर कमरों की सफाई कर जाते
थे। कमरों और गेट पर उनका ताला
लगा हुआ था। सात जुलाई 2015
को
उनका छोटा भाई उमेश कमरों की
सफाई के लिए आया था। इसी दौरान
झरना टोला पुलिस के सिपाही
पहुंचे और दूसरे के मकान पर
कब्जा किए जाने को कहकर उनके
भाई को हिरासत में ले लिया था।
उमेश ने बताया कि एक भू-माफिया