फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brokers quarrelling with each other in nagar nigam

नगर निगम में आपस में भिड़ गए दलाल 

Wed, 31 Aug 2016 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 31 Aug 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Brokers quarrelling with each other in nagar nigam
हिरासत मे लिया गया मुस्तफा । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो दलाल आपस में भिड़ गए। सूचना पर नगर निगम पुलिस चौकी के सिपाही तत्काल मौके पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान दूसरा दलाल वहां से चला गया। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया दलाल अपने को पार्षद का करीबी बताकर पुलिस वालों से भी उलझ गया।
विज्ञापन


हालांकि वहां के लोगों का कहना था कि दोनों व्यक्ति जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की दलाली करते हैं। प्रमाणपत्र को लेकर मारपीट की जानकारी मिलने पर नगर निगम पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर पकड़ा गया दलाल अपने को पार्षद का करीबी बताते हुए उनसे उलझ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दलाल ने अपना नाम मुस्तफा दुर्गाबाड़ी का रहने वाला बताया। मुस्तफा का आरोप था कि वह मोहल्ले के तीन लोगों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गया था। वार्ड के पार्षद उसे जानते हैं। मुस्तफा का आरोप था कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले लिपिक एक प्रमाण पत्र का 50 रुपये लेते हैं। तीन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह 150 रुपये लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तफा नाम के किसी युवक को न तो जानता हूं और न पहचानता हूं। युवक झूठा आरोप लगाकर हमें बदनाम करने की साजिश कर रहा है। 
- रमेश यादव, पार्षद, अधियारी बाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed