फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical and the lost child

बच्ची स्वस्थ, मां के साथ घर गई

Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
brd medical and the lost child
बच्ची स्वस्थ, मां के साथ घर गई
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। कुसम्ही स्थित दुर्गा मंदिर से मिलने के बाद बच्ची तमाम तरह के मेडिकल परीक्षणों में स्वस्थ मिली। जिसके बाद उसे मां के साथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से घर भेज दिया गया। उधर, पुलिस की टीम बच्ची को ले जाने वाली महिला की तलाश में जुटी है।
राजघाट इलाके के रहने वाले राकेश और रूबी की बच्ची 30 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के गाइनेकोलॉजी विभाग से गायब हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर बच्ची की तलाश में लगी थी। इसी दौरान नौ दिन बाद बुधवार को बच्ची खोराबार के कुसम्ही बाजार स्थित एक दुर्गा मंदिर में लावारिस हाल में तौलिए में लिपटी मिली। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि जन्म के बाद बच्ची को 24 घंटे तक देखरेख में रखा जाना था लेकिन वह गायब हो गई। बरामदगी हुई तो उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। सब कुछ ठीक मिला, फिर डिस्चार्ज करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन

खास होगा रक्षा बंधन
रूबी बेटी को लेकर घर पहुंचीं तो उनके दोनों बेटे भागकर आ गए। बोले- पहले बहन को दिखाइए। यह सुनते ही रूबी ने दोनों बच्चों को गले लगा लिया और कहा कि ये है आपकी प्यारी बहन। इस बार रक्षा बंधन का त्योहार खास होगा। छोटी बहन की मौजूदगी में ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की कुंडली खंगाल रही पुलिस
पुलिस को शक है कि महिला खोराबार के कुसम्ही इलाके के आसपास की है। इसी वजह से महिला की तलाश में पिपराइच, खोराबार और शाहपुर क्षेत्र की पुलिस को जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। पुलिस का कहना है कि माफी मांगने से उसका अपराध समाप्त नहीं हो जाता। मामले में केस दर्ज है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। पुलिस मेडिकल कॉलेज से 30 जुलाई को डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की जानकारी भी जुटा रही है। खास कर कुसम्ही, पिपराइच, खोराबार और शाहपुर क्षेत्र के भर्ती, डिस्चार्ज मरीजों की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed