फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boy brutally murdered dead body found in the farm in Gorakhpur

किशोर की गला रेत कर हत्या, खेत में मिला शव, आशनाई में कत्ल की आशंका

Fri, 01 Feb 2019 06:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 01 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Boy brutally murdered dead body found in the farm in Gorakhpur
डेमो - फोटो : डेमो

बेलघाट के बसहीं बनकट गांव में एक किशोर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। गांव के ही खेत में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि आशनाई के चक्कर में उसकी हत्या की गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


बसहीं के बनकट निवासी रामसिधारे पश्चिम बंगाल में कोल माइंस में काम करते हैं। गांव पर उनका बेटा अरुण कुमार (17) दादा वंशराज और दो बहनों के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह अरुण का शव घर से कुछ दूर आलू के खेत में मिला। उसका गला रेता गया था। बहनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे सभी लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह छह बजे जब घरवाले उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था और अरुण घर में नहीं था। 
विज्ञापन


मोबाइल फोन से कॉल कर चाची को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। उसी बीच गांव के लोगों ने बताया कि अरुण का शव खेत में पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव, सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल और थानेदार सुरेश चंद्र राम मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। अरुण क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसकी मां का देहांत पांच वर्ष पहले ही हो चुका है। तहरीर देने के लिए रामसिधारे का इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ घर छोड़कर जाने में पकड़कर जेल भेजा गया था
अरुण पिछले साल गांव की ही एक किशोरी के साथ घर छोड़कर चला गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जुलाई 2018 में वह जेल से जमानत पर छूट कर घर आया था। चर्चा है कि किशोरी के घरवालों से उसे धमकी मिल रही थी।

भूमि विवाद पर भी पुलिस की नजर
अरुण की हत्या में भूमि विवाद की भी बात सामने आ रही है। अरुण का उसके पट्टीदार से भूमि के लिए विवाद चल रहा था। पुलिस उसे भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

किशोर की गला रेत कर हत्या की गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आशनाई और भूमि विवाद दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - विपुल श्रीवास्तव, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed