फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy arrested with 32 ATM cards in gorakhpur

32 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक गिरफ्तार, रुपयों के हेराफेरी की आशंका

Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
boy arrested with 32 ATM cards in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली इलाके के बैंक रोड के पास पुलिस ने एक युवक को 32 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। एक ही युवक के पास इतनी बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड मिलने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई शुरूआती जांच में पुलिस को टेरर फंडिंग के सबूत नहीं मिले हैं। एक ही शख्स के पास इतनी संख्या में एटीएम कार्डों की मौजूदगी, उनकी वैधता, खाताधारकों की जानकारी जा रही है। साथ ही आगे की जांच के लिए आयकर और अन्य एजेंसियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में शनिवार को एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। बताया कि सीओ कोतवाली बीपी सिंह की अगुवाई में पुलिस बैंकों में नियमित चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को एक बजे बैंक रोड के पास तीन संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने पूछताछ के लिए आगे बढ़ी तो वे भागने लगे। एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के मवला निवासी गंगा कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


उसके पास से 32 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि पांच कार्ड उसके और घरवालों के हैं लेकिन अन्य की जानकारी नहीं दे पा रहा है। पता चला है कि युवक की ओर से दिल्ली में माई मोबाइल नाम की कंपनी के खाते में सात लाख रुपये भेजे गए थे। कंपनी का आरबीआई में रजिस्ट्रेशन भी है। गंगा ने फरार साथियों के नाम भी बताए हैं। भूषण नाम के शख्स से उसने अपना अगुवा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के खाते में भेजते थे रकम
पकड़े गए युवक ने बताया कि यहां से दिल्ली के खाते में रुपये डाले जाते थे और वहां से रकम मुंबई जाती थी। फिर रुपयों कहां जाते हैं इसके बारे में उसको जानकारी नहीं है। पुलिस को बैंक से जानकारी का इंतजार हैं।


चार दिन पहले गोरखपुर आया था गंगा
गंगा कुमार अपने साथियों के साथ चार दिन पहले ही शहर आया था। वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में वह ठहरा था। उसका एक साथी गोरखनाथ इलाके में किराए के मकान में था। पुलिस की जांच में मकान मालिक की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed