{"_id":"5846d7564f1c1be159448ab8","slug":"book-exabition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर सजी किताबों ने किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पर सजी किताबों ने किया आकर्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी वाहन मे लगे पुस्तकों का अवलोकन करते लोग।
- फोटो : Rajesh Kumar
उत्तर प्रदेश पुस्तक परिक्रमा के तहत चलाया जा रहा प्रदर्शनी वाहन मंगलवार दोपहर जब गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर पहुंचा तो उसे देखने के लिए पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोरखपुर पहुंचे इस वाहन में 850 तरह की पुस्तकें सजाई गई थीं। यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों समेत शहर के पुस्तक प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया और शिक्षा एवं मानव विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 29 नवंबर से शुरू हुई यह मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी बुधवार शाम पांच बजे अगले पड़ाव कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेगी।
दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों एवं अन्य पुस्तक प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोगों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकें भी खरीदीं और 10 फीसदी छूट का लाभ भी उठाया। प्रदर्शनी वाहन के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि कुशीनगर में 8 से 10, देवरिया में 11 से 13, सलेमपुर में 14 से 15, बलिया में 16 से 18, मऊ में 19 से 20, गाजीपुर में 21 से 23, जौनपुर में 24 से 25 और वाराणसी में 26 से 29 तक पुस्तक प्रेमी प्रदर्शनी का लाभ उठा सकेंगे। कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर आदि स्थानों में प्रदर्शनी वाहन कचहरी, कॉलेज, स्टेशन आदि जगहों पर रुकेगा, जहां पुस्तक प्रेमी अपनी पसंद की किताबें खरीद सकेंगे।