फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bolt on the butt ltt-gkp express

दो भाग में बंट गई एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

Tue, 27 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
bolt on the butt ltt-gkp express
ट्रेन
गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर आ रही लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार को लखनऊ से गोंडा के बीच इंजन के बाद लगी एसएलआर बोगी की कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। इससे यात्री परेशान हो गए। काफी मशक्कत के बाद एसएलआर बोगी को निकालकर ट्रेन को रवाना किया गया। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की शाम करीब सवा पांच बजे की है। एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12542) सरयू स्टेशन पर होम सिग्नल पर पहुंची थी कि दो बोगियों को जोड़ने के लिए लगी कपलिंग टूट गई और इंजन व उसके साथ लगी एसएलआर बोगी रैक से अलग हो गई। ट्रेन की बोगियां पीछे छूटने का एहसास होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोका, जबकि बाकी बोगियां पीछे ही रह गईं। इसके बाद चालक ने इंजन को पीछे लाकर टूटे कपलिंग को जोड़कर ट्रेन चलाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। इसके बाद एसएलआर बोगी को काटकर अलग कर दिया गया। हालांकि कपलिंग टाइट होने के चलते उसे अलग करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब तीन घंटे का वक्त लग गया। इसके बाद ट्रेेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सरयू स्टेशन के पास ट्रेन की बोगियों में लगी कपलिंग टूटने से दिक्कत हुई। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं हुआ। अप लाइन से ट्रेनों को रवाना किया गया। इस मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed