फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boating will be started soon at Ramgarhtaal

रामगढ़ ताल में जल्द लें बोटिंग का मजा

Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Boating will be started soon at Ramgarhtaal
रामगढ़ ताल में बोटिंग। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
पर्यटकों को लुभाने और शहरवासियों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ ताल में बोटिंग होगी। इसके लिए जल निगम ने 20 नई बोट मंगवा ली हैं। इसका ट्रायल सफल रहा है। मई 2017 तक ताल में बोट उतार दी जाएंगी। इसका किराया जल्द ही तय होगा। अधिकतम किराया 50 रुपये हो सकता है। नई बोट दो और चार सीटर हैं।
विज्ञापन

 
रामगढ़ ताल के बोट क्लब की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। तब इसे मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया और केंद्र बताया गया था लेकिन इसकी शुरूआत नहीं हो सकी। सुरक्षा की कमी का हवाला देकर प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब सरकार बदली है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस प्रोजेक्ट में तेजी आई है। जल निगम के अफसरों का कहना है कि पर्यटक गर्मी में रामगढ़ ताल के आसपास घूमने आते हैं। इन सबको अब बोटिंग का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


बोटिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्वाइंट को सबसे ऊपर रखा गया है। सुरक्षा उपकरण मंगवाए गए हैं। पर्यटकों को सुरक्षा जैकेट पहनने के बाद ही बोट में बैठने दिया जाएगा। बोट में ट्यूब, चार सुरक्षा जैकेट होंगे। हर एक नाव पर नंबर, टिकट पर मोबाइल नंबर आदि अंकित होगा। बोटिंग करने वालों का भी मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोटिंग से जुड़े खास तथ्य
- बोट क्लब, सर्किट हाउस के सामने झील में होगा
- टू सीटर और फोर सीटर पैडल बोट उतारी जाएंगी
- शुक्ल तय करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी
- जैकेट सहित सुरक्षा के सभी उपकरण मंगवा लिए गए
- आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षा टीम तैनात होगी 


80 मीटर का ट्रैक और सुरक्षा के लिए बनेगा घेरा
रामगढ़ ताल में बोटिंग एरिया को बांस-बल्ली या किसी अन्य चीज के बने खंभे से घेरा जाएगा। लोगों को वोटिंग के लिए 80 मीटर का ट्रैक दिया जाएगा। यह ट्रैक बंधे से 75 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। 


20 बोट मंगवा ली गई है। सुरक्षा उपकरण भी कुछ दिनों में आ जाएंगे। नया सवेरा योजना के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत रामगढ़ ताल में बोटिंग का प्रावधान है। हमारी कोशिश है कि इसी माह रामगढ़ ताल में बोटिंग शुरू की जा सके।
- रतन सेन सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed