फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blood donation van

मंडल को मिली ब्लड डोनेशन वैन

Tue, 22 Aug 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 22 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Blood donation van
रक्‍तदान
शासन ने प्रदेश के 18 मंडलों को ब्लड डोनेशन वैन दी है। इसमें मोबाइल ब्लड बैंक की भी व्यवस्था है। इसके तहत जिला अस्पताल को भी इस कड़ी में एक ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन (बीसीटी) वैन मिली है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वैन के आने से अब देहात क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाना सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन


इस वैन की मदद से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाए जा सकेंगे। दो बेड (डोनर काउच) वाली वैन की कीमत करीब 32 लाख है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन आने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। वैन में ब्लड कलेक्शन मॉनीटर, पांच लोगों के बैठने की जगह, एयरकंडीशन, लकड़ी का केबिनेट, पेंट्री, डोनर के आराम करने को कुर्सी, परदे, पंखे, बैट्री, इनवर्टर, इमरजेंसी लाइट आदि लगी है। आधुनिक चिकित्सीय उपकरण दो ब्लड कलेक्शन मॉनीटर, दो गद्दे युक्त काउच, पोर्टेबल ब्लड रेफ्र ीजीरेटर, टेबल टॉप ट्यूब सेलर, ट्यूब स्ट्रीपर, बीपी मापक यंत्र, वजन तोलने वाली मशीन भी इसमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed