फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blood donation camp on 14th june in district hospital

जिला अस्पताल में 14 को करें रक्तदान

Wed, 08 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp on 14th june in district hospital
रक्‍तदान
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित इस शिविर में 18 से 60 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केएम सिंह ने बताया कि रक्तदान करने वालों की ब्लड ग्रुप के साथ खून की अन्य जांच भी मुफ्त की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी जानिए
  • एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है
  • तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करना चाहिए
  • रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे मेें पूरी हो जाती है
  • एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है
रक्तदान से पहले क्या करें
  • खाली पेट रक्तदान न करें। पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर लें
  • रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें
  • रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद और आराम करना चाहिए
रक्तदान के फायदे
  • शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है
  • रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है
  • साल में एक बार रक्तदान न करने वालों के खून का दान योग्य अंश स्वत: नष्ट हो जाता है
रक्तदान के लिए जरूरी
  • रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
  • शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए
  • हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी होना चाहिए

किसे नहीं करना है रक्तदान
  • गर्भवती महिलाएं और एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को
  • एनीमिया, कैंसर और टीबी से ग्रस्त लोगों को
  • किडनी रोग और हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव लोगों को
  • डायबिटीज, अस्थमा और पीलिया से पीड़ित को
  • 24 घंटे में मद्यपान करने वाले को
  • छह महीने में गोदना (टैटू), कान छेदन या एक्यूपंचर कराने वाले को
  • तीन महीने में रक्तदान किया हो या जिसने मलेरिया का इलाज कराया हो
  • एक महीने में किसी भी प्रकार का टीकाकरण कराया हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed