फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will make centre to Gorakhpur for election

भाजपा गोरखपुर से संचालित करेगी चुनावी गतिविधियां

Mon, 13 Feb 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 13 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP will make centre to Gorakhpur for election
बीजेपी - फोटो : SELF
पूर्वांचल में चुनावी गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा गोरखपुर को केंद्र बनाएगी। 15 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक से इसकी शुरूआत होने जा रही है। इसे देखते हुए 14 फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी के दिग्गज यहां डेरा डाल देंगे और यहीं से पूरे परिक्षेत्र के चुनाव का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित उससे करीब के अन्य हिस्सों पर भी फोकस कर रही है। पार्टी के मुताबिक बुधवार को विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, सहायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के अलावा क्षेत्रीय टीम की बैठक होगी, जिसमें चुनाव अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के शामिल होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

 

दूसरी तरफ सीटों के बंटवारे के बाद पार्टी में उठे बगावत के सुर किस तरह से दबाए जाएं, इस पर भी बैठक में विचार किया जाएगा। वर्षों तक कई नेता पार्टी के लिए कार्य करते रहे। उनमें से कई अलग-अलग विधानसभा सीटोें से टिकट के दावेदार रहे, पर टिकट उन्हें दे दिया गया, जिनका पार्टी में कोई वजूद नहीं था। कई विधानसभा सीटों से बागी मैदान में उतरने के लिए नामांकन या तो कर चुके हैं या तैयारी में हैं। उन्हें मनाने का भी प्रयास हो रहा है। कोशिश होगी कि जिन लोगों ने नामांकन कर दिया है, वे अपना पर्चा वापस ले लें, या जो करना चाह रहे हैं, वे दाखिल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed