फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will hold Tiranga Yaatra

विजय लक्ष्य पाने को भाजपा शुरू कर रही यात्रा

Fri, 05 Aug 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 05 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
BJP will hold Tiranga Yaatra
bjp logo
भाजपा मिशन 2017 में जुट गई है। 265 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न यात्राएं निकाली जाएंगी। इसकी शुरूआत 16 अगस्त को तिरंगा यात्रा से होने जा रही है। इस यात्रा में हर ब्लॉक में पांच या उससे अधिक सदस्यों की अलग-अलग टीमें बनाई जाएगी। हर टीम बाइक से प्रतिदिन पांच बूथों तक पहुंचेंगी। गाड़ी पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के हाथ में तिरंगा होगा।
विज्ञापन


एक टीम एक दिन में पांच बूथों पर पहुंचेगी। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में युवा एवं नया मतदाता सम्मेलन होगा। आधी आबादी तक पहुंच बनाने के लिए महिला सम्मेलन भी होगा।
विज्ञापन

पार्टी आजादी के 70 साल पूरा होने पर आजादी का जश्न मनाते हुए केंद्र सरकार की 70 उपलब्धियों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी तरह से भाजपा सत्ता परिवर्तन यात्रा भी निकालेगी। यह यात्रा सितंबर, अक्टूबर दो महीने तक चलेगी। इस यात्रा में एक वाहन होगा जो विधानसभाओं में जाएंगी। वाहन पर प्रदेश स्तर के बड़े नेता होंगे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। जो जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। एक विधानसभा में चार से पांच सभाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने तय किया है कि वह हर विधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसके माध्यम से यह बताया जाएगा कि जबसे केंद्र में मोदी ने सत्ता संभाली है युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तमाम परियोजनाएं शुरू की जा रही है। इसके अलावा सामाजिक न्याय सम्मेलन भी होगा। जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। उसके माध्यम से हर विधानसभा में सभी वर्ग के लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करनी है। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य 265 का लक्ष्य हासिल करना है।


शनिवार से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झांसी में होने जा रही है। केशव मौर्या के  प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव के टिप्पस नेताओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed