फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP's Parivartan Yaatra will begins from 9 november

नौ से शुरू होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP's Parivartan Yaatra will begins from 9 november
bjp logo
चुनाव की घोषणा से पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। गोरखपुर क्षेत्र में इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नौ नवंबर को बलिया से करेंगे। यह यात्रा दस जिलाें की सभी विधानसभा क्षेत्रों मेें घूमेगी। संभावना जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 को कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराएगी। 9 नवंबर को इसकी शुरुआत होने के बाद रोजाना रथ पर राष्ट्रीय स्तर के नेता सवार होंगे। कहा यह भी जा रहा है कि यात्रा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी रथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बलिया से शुरू हो रही रथयात्रा गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ होते हुए चिल्लूपार की सरहद को छूकर देवरिया में प्रवेश करेगी। 26 नवंबर को कुशीनगर से होते हुए सुबह 9 बजे यह पिपराइच विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी। पिपराइच और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए यह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।
विज्ञापन


27 नवंबर को बांसगांव, खजनी, सहजनवां, विधानसभा क्षेत्र में घूमने के बाद रात में शहर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा भी होगी। 28 को रथयात्रा कैंपियरगंज से होते हुए महराजगंज में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed