फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp national conference of kisan morcha in gorakhpur, amit shah and yogi adityanath present

भाजपा का किसान अधिवेशन आज से, अमित शाह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, कल आएंगे पीएम मोदी

Sat, 23 Feb 2019 04:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Feb 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
bjp national conference of kisan morcha in gorakhpur, amit shah and yogi adityanath present
Amit Shah and Yogi Adityanath - फोटो : फाइल
भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन में केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा। इसके जरिए भाजपा देशभर के किसानों को रिझाने की कोशिश में है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आएंगे। प्रधानमंत्री किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी समीक्षा शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह ने की। मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन ने एक-एक पदाधिकारी से बात की और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का संदेश दिया। कहा कि  कई सत्र में केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों पर बात की जाएगी। प्रदेश महामंत्री ने अलग-अलग पंडाल में जाकर तैयारियों की जानकारी भी ली है। 
विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 करोड़ किसानों को तोहफा दिया है। यूपी सरकार 86 लाख किसानों का कर्ज पहले ही माफ किया था। फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी गई है। कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा है। मोदी और योगी सरकार किसानों की खुशहाली का काम कर रही है, इसलिए किसानों का समर्थन भाजपा को मिलेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान आए, स्वागत किया गया
देश के अलग-अलग राज्यों किसान गोरखपुर आ गए। सबको होटल, गेस्ट हाउस और जीडीए की नई कॉलोनियों में ठहराया गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के किसान प्रतिनिधि भी आए हैं। प्रतिनिधियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन पर कैंप कार्यालय बनाया गया। जो प्रतिनिधि यहां सभी को तिलक लगाया गया।  

आईटी के योद्धा तैयार, किसान अधिवेशन करेगा ट्रेंड
किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगी। आईटी के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर ने बताया कि शुक्रवार की देरशाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग शुरू हो गई। यह सिलसिला 24 फरवरी को देररात तक चलता रहेगा। इसके जरिए अधिवेशन और रैली की पल-पल की अपडेट दी जाएगी। किसान अधिवेशन ट्रेंड से यूपी भाजपा के एक लाख नए फॉलोअर बनाने की योजना है।  

बड़े नेताओं ने डेरा डाला
अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नेताओं ने डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, केंद्रीय प्रभारी डॉ. शंभू कुमार, ह्दयनारायण सिंह सहित तमाम नेता अधिवेशन स्थल पहुंचे। सबने तैयारियों की जानकारी ली।  

ट्रैक्टर, चारपाई से माहौल बनाया
किसान अधिवेशन पंडाल के पास ही कृषि प्रदर्शनी लगाई गई है। सोलर पैनल, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन सहित उन्नत तकनीक से खेती-किसानी की जानकारी दी जा रही है। ट्रैक्टर खड़ा करके और दो चारपाई रखकर ग्रामीण परिवेश बनाने की कोशिश की गई है। चारपाई पर बैठकर किसान नेताओं ने आपस में चर्चा भी की। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, जय प्रकाश निषाद और प्रदीप शुक्ला ने अलग-अलग विभागों के तैयारियों की जानकारी दी। 

भाजपा का झंडा फहराएंगे शाह
किसान अधिवेशन के बाहर भाजपा का झंडा लगाया गया है। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फहराएंगे। पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय की देखरेख में झंडा के आसपास रंगोली बनाई गई। रैली स्थल को झंडा, बैनर से पाट दिया गया है। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के पोस्टर लगे हैं। अलग-अलग नेताओं के पोस्टर, बैनर पर एक बार फिर मोदी सरकार का संदेश लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed