{"_id":"5d6bacd78ebc3e93a8444f3d","slug":"bjp-mp-ravi-kishans-aircraft-engine-malfunction-while-flying-from-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे रवि किशन, ग्वालियर से उड़ान भरते समय विमान के इंजन में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचे रवि किशन, ग्वालियर से उड़ान भरते समय विमान के इंजन में आई खराबी
Sun, 01 Sep 2019 07:00 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 01 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन के विमान में आई खराबी
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह विशेष विमान से ग्वालियर गए, लेकिन वापसी के समय तकनीकि खराबी आ जाने के कारण वहीं रुक गए।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर से दिल्ली के लिए वापस आने के दौरान उड़ान भरने से पहले रनवे पर ही विमान के इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद विमान की उड़ान को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि सांसद रवि किशन और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयोगी बाल-बाल बच गए और सभी लोग ग्वालियर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रुक गए।