फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP minority morcha hanged the poster to missing of mayer

मेयर की गुमशुदी का शहर में पोस्टर चस्पा

Sun, 15 May 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
BJP minority morcha hanged the poster to missing of mayer
नगर निगम गेट पर मेयर की गुमशुदगी का पोस्टर लगाते भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : shivharsh
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताआें ने शहर में मेयर का पोस्टर चस्पा किया जिसमें लिखा है कि लापता मेंयर को खोजने पर 101 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरफान अहमद के नेतृत्व में मेयर सत्या पाण्डेय का पोस्टर चस्पा किया गया है। खोजने वाले को 101 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे निगम में गुंडाराज कायम है। मेयर न जाने किस अज्ञात स्थान पर चली गई हैं। निगम की लापरवाही के कारण रुपये का बंदरबाट हो रहा है।
विज्ञापन


पूरे महानगर का विकास कार्य बाधित हो गया है। सड़के गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। साढ़ के आतंक से कई लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी मेयर को इससे कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि मेयर और नगरआयुक्त सरकारी धन लूटना बंद करें। जो भी सरकारी धन की लूट करेगा उसे जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर जारी करने के दौरान, निजामुद्दीन अंसारी, शमीम अहमद, रियाज अहमद, इमरान अहमद, नवी हसन, जावेद अहमद, दयाशंकर गौड़, मो. अमीन, संतोष प्रसाद, मेहताब सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed