फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP memebers celeberate to return Amit Shah as party cheif

अमित शाह के दूसरी बार भाजपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े

Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP memebers celeberate to return Amit Shah as party cheif
भारतीय जनता पार्टी का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अमित शाह को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा और यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, शीतल पांडेय, विनय कुमार सिंह विन्नू, भाजयुमो प्रदेश मंत्री डॉ. भानु प्रताप सिंह, वरुण राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहचान जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का है। उनके बेहतर चुनाव प्रबंधन से पार्टी पूरे देश में विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने पार्लियामेंटरी दल को बधाई दी
गोरखपुर। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक, नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने अमित शाह को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्लियामेंटरी दल को हृदय से बधाई दी है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि शाह के नेतृत्व में पार्टी पश्चिम बंगाल, आसाम, केरल और यूपी के चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed