फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp dive ticket to winner and responsible man

जिताऊ, टिकाऊ, निष्ठावान उम्मीदवार होगा भाजपा का मानक

Mon, 04 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
bjp dive ticket to winner and responsible man
केन्द्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया । - फोटो : mahesh kumar
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है। सपा के कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बसपा के भ्रष्टाचार को देख चुकी है। जनता की निगाहें अब भाजपा पर टिकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में आए कठेरिया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। लोग जान गए हैं कि माया ने सिर्फ माया बटोरा है। वहीं प्रदेश की जनता सपा के कुशासन से त्रस्त हो गई है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री हर जगह जा रहे हैं। यह स्वावलंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्र को मजबूत करने वाली सरकार है। सुशासन और विकास सरकार का नारा है। लोगों की सोच सरकार के बारे में सकारात्मक है। यह देश के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आने पर सभी खामियां दूर होगी और सभी चुनौतियां समाप्त हो जाएगी। सीएम कैडिडेट के सवाल पर कहा कि यह कार्य संसदीय बोर्ड का है। पर कैडिडेट टिकाऊ, जिताऊ और निष्ठावान होगा। कांग्रेस प्रियंका को राजनीति में लाने जा रही है, के सवाल पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फ्लॉप हो चुके हैं। प्रियंका के साथ क्या करना है यूपी की जनता भली भांति जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed