{"_id":"5793cc3c4f1c1b247cc4c372","slug":"bjp-and-bsp-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर भाजपा-बसपा आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर भाजपा-बसपा आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता दयाशंकर की बेटी और उनकी मां पर बसपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को डीएम दफ्तर पर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने मायावती सहित अन्य बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।
‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ नारे के साथ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बसपा नेताओं ने लखनऊ में धरने के दौरान मर्यादा की सभी हदें पार कर दी। मायावती में जरा भी नैतिकता हो तो वह मामले में दोषी अपने नेताओं को पार्टी से निकालें। प्रदर्शन में उपेंद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रमेश प्रताप गुप्त, रामभुआल निषाद, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, राजेश गुप्ता, निरंकार त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र सैनी, रणजीत राय बड़े, राधेश्याम रावत, आदित्य गुप्ता, सत्यम साहनी आदि थे।
विज्ञापन
छात्रनेता अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में जुटे अंबेडकरवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमर सिंह पासवान ने कहा कि बहन मायावती देश के बहुजनों की आन-बान-शान हैं और इससे पहले वह एक महिला हैं। मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सिर्फ दलितों की ही नहीं बल्कि जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे दयाशंकर की गिरफ्तारी के बाद ही चैन की सांस लेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंबेडकरवादी छात्रसभा का आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पासवान, संजय गौड़, भीम पासवान, लालजी भाई, संजय भारती, विपिन कुमार, सागर पासवान, कमलेश पासवान, अमन यादव, रवि कुमार, अरविंद कुमार, विवेक, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ नारे के साथ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बसपा नेताओं ने लखनऊ में धरने के दौरान मर्यादा की सभी हदें पार कर दी। मायावती में जरा भी नैतिकता हो तो वह मामले में दोषी अपने नेताओं को पार्टी से निकालें। प्रदर्शन में उपेंद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रमेश प्रताप गुप्त, रामभुआल निषाद, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, राजेश गुप्ता, निरंकार त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र सैनी, रणजीत राय बड़े, राधेश्याम रावत, आदित्य गुप्ता, सत्यम साहनी आदि थे।
विज्ञापन
बसपा नेताओं के बयान की निंदा
महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर बसपा नेताओं की दयाशंकर सिंह के घरवालों पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। अध्यक्षता नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में गोरख तिवारी, राजीव सोनकर, विपुल द्विवेदी, पंचम प्रसाद, भूपेंद्र त्रिपाठी, राज्यवर्धन गुप्ता, छेदी प्रसाद आदि लोग थे।
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह के खिलाफ उग्र प्रदर्शन
बसपा प्रमुख मायावती को अपशब्द कहने वाले बर्खास्त भाजपा नेता दयाशंकर के खिलाफ शनिवार को अंबेडकरवादी छात्रसभा का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में कचहरी पुलिस चौकी पर छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक के पास लगे भाजपा के झंडे और बैनर को फाड़कर फेंक दिए और दयाशंकर का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।छात्रनेता अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में जुटे अंबेडकरवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमर सिंह पासवान ने कहा कि बहन मायावती देश के बहुजनों की आन-बान-शान हैं और इससे पहले वह एक महिला हैं। मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सिर्फ दलितों की ही नहीं बल्कि जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे दयाशंकर की गिरफ्तारी के बाद ही चैन की सांस लेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंबेडकरवादी छात्रसभा का आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पासवान, संजय गौड़, भीम पासवान, लालजी भाई, संजय भारती, विपिन कुमार, सागर पासवान, कमलेश पासवान, अमन यादव, रवि कुमार, अरविंद कुमार, विवेक, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।