फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   birthaday celeberation

बसपाइयों ने केक काट मायावती का जन्मदिन मनाया

Mon, 16 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
birthaday celeberation
मायावती के जन्म दिवस पर केक काटते राष्ट्रीय बहुजन सर्वजन कल्याण सेवा परिषद के लोग। - फोटो : ‌‌shivharsh
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने शहर के एक मैरिज हॉल में केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर हरि प्रकाश निषाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में जुट जाएं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा के प्रभारी व प्रत्याशी राजेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में फैले अराजकता, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता बसपा को विकल्प के रूप में देख रही है। बसपा शासनकाल के कानून व्यवस्था को आज तक लोग भूले नहीं है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेता मदन मोहन शुक्ल जिला प्रभारी एजाज अहमद, हाजी अयूब अंसारी, राधेश्याम गौतम, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुभाष सिंह, जीत पासवान, अनिल पांडेय, छेदी पासवान, पूर्व प्रधान महेंद्र पासवान आदि ने विचार रखे। संचालन जिला प्रभारी गौतम प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्याम बिहारी, मोनू खान, राजेश पांडेय, आशीष तिवारी, गौरव शुक्ल, धर्मवीर यादव, विनय कुमार शुक्ल, राकेश कुमार गिरी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय सर्वजन कल्याण सेवा परिषद और डॉ. अंबेडकर युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर केक काटा और एक-दूसरे साथियों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम सेवा सभागार सिविल लाइन में किया गया। 
विज्ञापन


अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी को मुकाम तक ले जाना मायावती के संघर्षों का सबूत है। सभी ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मनोज कुमार, संजीत कुमार, मनीष श्रीवास्तव, राम नरेश पांडेय, मोहित अग्रवाल, नितिन, जगेश, अजय शंकर, सुनील गुप्ता, मनीष चंद्र, गोपाल चौधरी, प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौमी एकता कमेटी की तरफ से जिला अस्पताल में मरीजों में फल, दूध व मिठाई वितरित किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी, लड्डन खां, आफताब अहमद, आसिफ, नबी हुसैन, प्रदीप, आसिफ रला आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed