{"_id":"5d21f6338ebc3e6c940cf54d","slug":"bird-collide-with-a-plane-coming-from-bangalore-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहे विमान से टकराया पक्षी, 160 यात्रियों की जान पर बनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहे विमान से टकराया पक्षी, 160 यात्रियों की जान पर बनी
Sun, 07 Jul 2019 07:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहे विमान से पक्षी टकराने की सूचना मिली है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी के मुताबिक रविवार को बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहे एक विमान से पक्षी टकरा गया। विमान के भीतर 160 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना तकरीबन 4 बजे की है। उधर, इस घटना की सूचना पाकर मुख्यमंत्री के समक्ष बैठक छोड़ अफसर एयरपोर्ट की तरफ भागे। वहीं इस घटना का असल अन्य फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला। हैदराबाद, मुम्बई और कोलकाता की फ्लाइट 1 घंटे लेट से उड़ान भर सकी।
विज्ञापन