{"_id":"5c0a668fbdec22413e05875f","slug":"bihar-sampark-kranti-express-passes-through-break-track-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः टूटे ट्रैक से गुजरी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, टला बड़ा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः टूटे ट्रैक से गुजरी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, टला बड़ा रेल हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान-गोरखपुर रेलखंड के नोनापार स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टूटे हुए ट्रैक पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही सुपरफास्ट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजरी। ट्रेन गुजरने के बाद ड्यूटी पर तैनात कीमैन राजीव कुमार की नजर आउटर सिगनल के पास टूटे हुए ट्रैक पर पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी भटनी स्टेशन अधीक्षक एवं पीडब्लूआई को दी। सूचना मिलते ही पीडब्लूआई कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद उन्होंने टूटे ट्रैक के नीचे कॉशन लगाया। हालांकि ट्रैक के टूटने के बावत पूछने पर पीडब्लूआई ने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
नोनापार के आस-पास लगातार ट्रैक टूटने की घटना ने रेलकर्मियों की भी चिंता बढ़ा दी है। पटरी के रख-रखाव का जिम्मा संभालने वाले विभाग के अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी कहने से तो बच रहे हैं, लेकिन यही स्थिति रही तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में रेल पटरियां सिकुड़ती हैं। इस वजह से दो पटरियों के बीच गैप हो गया था। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी इसे ठीक कर दिया। ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है।