{"_id":"5de6437f8ebc3e54ac7bc792","slug":"big-road-accident-in-nepal-fourteen-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: देवी स्थान से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु, खाई में जीप गिरने से 14 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: देवी स्थान से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु, खाई में जीप गिरने से 14 की मौत
Tue, 03 Dec 2019 04:44 PM IST
विजय जैन
संवाद न्यूज एजेंसी, नवलपरासी (नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नवलपरासी (नेपाल)।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 03 Dec 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
नेपाल बाग्लुंग के बडिगाड़ में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान नवलपरासी की भूमा कार्की के रूप में हुई है, जबकि जीवन कार्की गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों का इलाज ढोरपाटन स्थित बुर्तिबाड़ अस्पताल में चल रहा है। यहां से घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से काठमांडू पहुंचाने की तैयारी चल रही है।
प्रमुख जिलाधिकारी लुक बहादुर क्षत्री ने बताया कि गुल्मी के तम्घास से कुलपूजा के लिए बाग्लुंग स्थित देवी स्थान से वापसी के समय जीप बडिगाड़ के पास अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरे खाई में जा गिरी जिसमें मौके पर ही 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में दस लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। इनमें एक ही गांव के दस लोगों का होना बताया गया। मृतकों में नवलपरासी बर्दघाट निवासी भूमा कार्की, गुल्मी इश्मा गांव पालिका निवासी रेशम थापा, माया थापा, बसुंधरा कार्की, सीता कार्की, भवि कार्की, भूमि कार्की, मीना बस्नेत, धन बहादुर कार्की, बागलुड़ बडिगाड़ गांव पालिका निवासी नरमाया खत्री बताया गया।
विज्ञापन
इनमें नौ महिला, चार पुरुष व एक बच्चा शामिल है। जबकि चार घायलों में नवलपरासी बर्दघाट निवासी जीवन कार्की, हिमाल कार्की व निमा केसी की पहचान की गई है।