{"_id":"5d8928838ebc3e93c8165be9","slug":"bansgaon-murder-gorakhpur-city-news-gkp3228272103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसगांव में घर बंटवारे को लेकर चचेरे भाई की हतया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसगांव में घर बंटवारे को लेकर चचेरे भाई की हतया
विज्ञापन
बांसगांव हत्या के बाद घर के बाहर जुटे लोग।
बांसगांव में घर के बंटवारे में चचेरे भाई की हत्या
बांसगांव (गोरखपुर)। वार्ड नंबर एक में घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने चचेरे भाई किशन (21) की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों के बीच रविवार की रात में विवाद हुआ था और तड़के खेत की ओर जाते समय किशन की हत्या कर दी गई।
किशन के पिता गेंदा की तहरीर पर विक्रम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रामवृक्ष और गेंदा भाई हैं। दोनों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनके बेटों विक्रम और किशन में भी विवाद शुरू हो गया। रविवार की रात दस बजे के करीब दोनों के बीच झगड़ा होने पर घर के लोगों ने शांत करा दिया। दूसरे दिन सोमवार को तड़के तीन बजे के करीब किशन खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विक्रम ने रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर खेत में ही गिर गया। जब तक घर वालों को इसकी जानकारी होती, उसकी मौत हो चुकी थी। उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।