फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Banks and atms both are vaccent

बैंक सुबह तो एटीएम दोपहर बाद खाली 

Thu, 24 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 24 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Banks and atms both are vaccent
महेवां चुंगी के पास स्थित एसबीआई की शखा पर पैसे के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
लगातार दूसरे दिन आरबीआई से करेंसी नहीं आने से अधिकांश बैंकों में सुबह ही कैश का स्टॉक खत्म हो गया तो वहीं एटीएम भी दोपहर बाद खाली हो गए। एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर 2000 के नोट निकलने शुरू हुए तो कतारें छोटी हो र्गइं। वहीं गुरुवार को भी आरबीआई से करेंसी मिलने की संभावना कम है, लिहाजा अब हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीण इलाकों में नोट की हसरत लेकर बैंक पहुंचे लोगों के हाथ निराशा लगी। सुबह जब बैंक खुले तो भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर बाद ही नोटों का स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद एटीएम पर भीड़ उमड़ी तो यहां भी दोपहर बाद नोटों का स्टॉक खत्म हो गया। यूनियन बैंक तथा सेंट्रल बैंक आफ  इंडिया में लोगों को 4 से 5 हजार रुपये ही भुगतान किए गए। एसबीआई मोहद्दीपुर में कैश न होने से काफी बाद देर से भुगतान शुरू किया गया। विजया बैंक के बैंक रोड शाखा पर सुबह कुछ देर बाद ही नोट खत्म हो गए। जिसके बाद कतारों में लगे लोगों को निराश लौटना पड़ा। एसबीआई मेन ब्रांच के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी आरबीआई से करेंसी मिलने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन

भारी पड़ रही बैंकों की शर्तेँ

बैंकों की शर्तेँ शादी वाले घरों के लोगों को भारी पड़ने लगी है। नोट की उम्मीद पाले लोगों के अरमानों पर पानी फिरने लगा है क्योंकि निकाली गई रकम के खर्च का ब्योरा भी मांगा जा रहा है। नोट की कमी के चलते कई बैंकों में 24 हजार रुपये ही दिए गए। वहीं शादी कार्ड लेकर आए लोग बैंक की शर्तों को पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई के मेन ब्रांच के एजीएम अमर सिंह के मुताबिक पांच आवेदकों ने गाइड लाइन के हिसाब से औपचारिकताएं पूरी की, उन्हें नकद भुगतान कर दिया गया। जबकि तीन लोग जानकारी लेने के बाद लौट गए। यही हाल यूनियन बैंक व इलाहाबाद बैंक में भी देखने को मिली। दोनों ही बैंकों में दो-दो लोग शादी का कार्ड लेकर पहुंचे थे। लेकिन जब शर्तों को बताया गया तो वे लौट गए। शादी के लिए नोट की आस लेकर आने वालों का कहना है कि खर्च का हिसाब देना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed