फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bank manger thread

क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी देने के आरोप में एक बैंककर्मी हिरासत में

Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
bank manger thread
क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी देने के आरोप में एक बैंककर्मी हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक लाल बच्चा झा को धमकी देने के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। एक बैंककर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस को यकीन है कि धमकी के पीछे इसी कर्मचारी का हाथ है। गोरखपुर से मुंबई तक दस कर्मचारी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
28 अगस्त को क्षेत्रीय प्रबंधक के आफिसियल मेल पर आधी रात धमकी भरे मेल आए थे। बैंक के विधि प्रबंधक ने मामले में कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। एसएसपी ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि धमकी भरी यह मेल मुंबई स्थित सेंट्रल बैंक के ऑफिस से ही आई थी। लाल बच्चा झा का मुंबई से ही गोरखपुर ट्रांसफर हुआ था लिहाजा पुलिस को बैंक कर्मचारियों पर ही शक था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन

मुंबई से स्थानांतरण होने पर आए है क्षेत्रीय प्रबंधक
बिहार के मधुबनी निवासी लाल बच्चा झा गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास स्थित मिलेनियम सिटी में मकान बनवा कर रहते हैं। प्रमोशन के बाद जून महीने से कोतवाली क्षेत्र के एडी टॉवर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे मुंबई में तैनात थे। गोरखपुर से ही उनका ट्रांसफर मुंबई हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed