फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bank account od sariya sugar mill seized

सरैया चीनी मिल के पांच खाते सीज

Thu, 18 Feb 2016 01:43 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
bank account od sariya sugar mill seized
कर्मचारियों के पीएफ का अंशदान नहीं जमा करने पर भविष्य निधि महकमे ने सरदारनगर सरैया चीनी मिल प्रबंधन पर भी सख्ती की है। बकाए का आकलन होने के बाद भी उसे जमा नहीं करने पर महकमे ने मिल के गोरखपुर और देवरिया के पांच बैंक खातों को सीज कर दिया है और वहां के प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि 15 दिन के भीतर खातों से रकम निकालकर महकमे को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


पीएफ कमिश्नर वीवीबी सिंह का कहना है कि अगर खाते से रकम निकालने में बैंक प्रबंधक हीलाहवाली करते हैं तो उन्हें डीम्ड डिफॉल्टर घोषित करते हुए उनसे ही रकम की वसूली की जा सकती है। बता दें कि जनवरी 2012 से मई 2012 तक मिल ने कर्मचारियों के पीएफ की रकम नहीं जमा की थी। महकमे ने जब इसका आकलन कराया तो यह यह करीब 54.25 लाख रुपये पाया गया। 14 दिसंबर 2015 को ही मिल को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर रकम जमा करने को कहा गया था। मगर मिल ने सिर्फ 7.62 लाख रुपये ही जमा किए।
विज्ञापन


46.62 लाख रुपये अभी भी बकाया है, जिसे जमा नहीं करने पर पीएफ कमिश्नर के निर्देश पर महकमे ने एसबीआई सरदारनगर, मुख्य शाखा बैंक रोड के अलावा देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक देवरिया शाखा जिला सहकारी बैंक गोरखपुर और पीएनबी गोरखपुर के बैंक खाते सीज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed