फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baba Saheb's birth anniversery was celeberated

बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

Sat, 15 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversery was celeberated
अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने मलिन बस्ती में सहभोज किया। - फोटो : Amar Ujala
संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


बसपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी आलोक मोदी ने कहा कि बाबा साहब के बनाए हुए संविधान की वजह से समाज में सभी को सम्मान से जीने का अधिकार मिला है। बसपा नेता ऋषि कपूर ने कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इस दौरान लक्ष्मण राजा, धर्मवीर भारती, मो. वसीम, संदेश, दुर्गेश गुप्ता, जनार्दन पासवान आदि मौजूद थे।

प्रगतिशील अधिवक्ता समिति की ओर से अंबेडकर चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संगठन के सचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब ने स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में सुभाष पाल, कमल श्रीवास्तव, राकेश दुबे, श्रीनाथ प्रसाद, श्याम मिलन, अनिल पासवान आदि शामिल थे। डॉ. अंबेडकर समाज सुधारक समिति, बरहुआं की ओर से सुबह जुलूस निकाला। इस दौरान डॉ. देवीलाल, अयोध्या प्रसाद, सुभाष यादव, राकेश कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपना दल के नेतृत्व में नगर निगम स्थित पार्क  में बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर की नीतियों को अपनाए जाने के लिए सर्वसामान्य में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। राहुल सिंह, प्रशांत जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, सोनू, अब्दुल्लाह आदि मौजूद थे। वहीं राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब का सपना था कि राजनीति में सभी को बराबरी का दर्जा मिले। इसी क्रम में अखिल भारतीय प्रजापति समाज नव पुर्नजागरण मंच के बैठक का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान रामप्रीत प्रजापति, गुड्डी प्रजापति, राजेश प्रजापति, महेंद्र, मीरा प्रजापति, माया प्रजापति आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बाबा साहब के चित्र पर किया माल्यार्पण
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सन्ध्या तिवारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डीएम ने कहा कि अंबेडकर का जीवन दर्शन प्रेरणादायक है। इस मौके पर एडीएम सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

भाजपाइयों ने निकाली प्रभात फेरी
अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने प्रभात फेरी निकाली और महानगर के छह मंडलों की मलिन बस्तियों में सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक किया। भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शास्त्री चौक से प्रभात फेरी निकालकर अंबेडकर चौक पहुंचे और बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राप्तीनगर मंडल में शिवपुर सहबाजगंज स्थित मलिन बस्ती में सांसद शिव प्रताप शुक्ल, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने सबके साथ भोजन किया। भक्त ामलिन बस्ती में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सूरजकुंड मलिन बस्ती में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहभोज कर समरसता का संदेश दिया। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े के नेतृत्व में भीम एप की जानकारी दी गई।     

सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवाहर लाल मौर्य, जियाउल इस्लाम, मनुरोजन यादव, रामभुआल निषाद, अमरेंद्र निषाद, पन्नेलाल पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, राजकुमारी देवी, किसान सिंह, संजय पहलवान, रामलखन पासवान, मैना भाई, मिर्जा कादिर बेग, अशोक यादव, विजय शंकर यादव, सुशीला भारती, बिंदा देवी और संदीप त्रिपाठी ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया नमन
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल और महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष इकट्ठा हुए। महानगर प्रवक्ता दिलीप कुमार निषाद, मारकंडेय सिंह, बालमुकुंद चतुर्वेदी, विकास द्विवेदी, महेंद्र यादव, जैमिनी पांडेय, संजीव सिंह सोनू, अरविंद जायसवाल, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार एडवोकेट, परवेज अख्तर, सुब्रोतो गांगुली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मदन कुमार त्रिपाठी ने की।

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडेय, गौतम लाल श्रीवास्तव, नारायण लाल श्रीवास्तव, दिनेश शाही मौजूद रहे।

राष्ट्रीय जनता दल ने भी बाबा साहब को याद किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने दीवानी कचहरी स्थित अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, रामविलास मौर्या, मोती लाल मौर्या आदि मौजूद रहे।


                                        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed