{"_id":"57a4bb8c4f1c1bc3762baecc","slug":"ba-and-b-com-seats-will-increse-in-30-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":" 30 कॉलेजों में बढ़ेंगी बीए-बीकॉम की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 कॉलेजों में बढ़ेंगी बीए-बीकॉम की सीटें
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए और बीकॉम में सीटें फुल हो जाने के चलते प्रवेश पाने से निराश विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति ने शुक्रवार को 30 कॉलेजों में बीए और बीकॉम की सीटों में बढ़ा दी हैं। हालांकि बीएससी में सीट बढ़ाने को लेकर फैसला नहीं हो सका। समिति ने बीएससी में सीट बढ़ाने से पहले कॉलेज की सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण की शर्त रखी। उधर सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए किए गए सभी आधा दर्जन आवेदन मानक पर खरे नहीं पाए गए, इसलिए किसी को भी इसकी अनुमति नहीं दी गई।
यूनिवर्सिटी की शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में स्नातक सीटों में इजाफे के लिए मिले आवेदनों पर विचार किया गया। कुल 44 आवेदनों में से 30 को बढ़ोत्तरी की अनुमति दी गई। सीट बढ़ोत्तरी की अनुमति पाने वाले वे ही कालेज हैं, जिन्होंने आवेदन पत्र के साथ विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए थे, साथ ही इनकी सभी मूल सीटों पर प्रवेश कार्य पूरा हो चुका था। इसके अलावा सांध्यकालीन कक्षा संचालन के लिए किसी को भी अर्ह न पाते हुए इसकी अनुमति नहीं दी गई है।
प्रवेश समिति के निर्णय के बाद अब मंगलवार तक सभी कालेजों को इसकी औपचारिक सूचना मिल जाएगी। बढ़ी सीटों पर 20 अगस्त तक कार्य पूरा कर लेना होगा। परास्नातक सीटों को बढ़ाने का निर्णय अगले सप्ताह तक लिया जाएगा।