फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ayushman news and cdo

प्रत्येक लाभार्थी को मिले योजना का फायदा: सीडीओ

Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ayushman news and cdo
आयुष्माना योजना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ और सीएमओ ।
हर लाभार्थी को मिले योजना का फायदा: सीडीओ
विज्ञापन

गोरखपुर। आयुष्मान भारत योजना का एक वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर से आयुष्मान जन जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय स्थित प्रेरणा श्री सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक स्तर पर भी जन जागरूकता रैलियां निकाली गईं।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी डीएम, सीडीओ अनुज कुमार सिंह और सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर आयुष्मान जन जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पहले सीडीओ और सीएमओ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से योजना को हर लाभार्थी तक पहुंचाने की अपील की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कैंपस में लौट कर समाप्त हुई। प्रेरणा श्री सभागार में आयोजित गोष्ठी में सीएमओ ने सूचीबद्ध अस्पतालों और आरोग्य मित्रों से आयुष्मान भारत योजना को बेहतर ढंग से लागू करवाने की अपील की। उन्होेंने आयुष्मान भारत योजना के नोडल प्रभारी डा. एनके पांडेय की तारीफ करते हुए बताया कि जिला गोल्डन कार्ड बनाने में प्रथम और इलाज कराने में चौथे स्थान पर आया है। डा. एनके पांडेय ने मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के जरिए जिले में योजना की एक साल की उपलब्धियां बयान कीं। गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रामेश्वर मिश्रा, एसीएमओ डा. एसएन त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. एके पांडेय, योजना की जिला समन्वयक डा. संचिता मल्ल, टीम से जुड़े शशांक, विनय प्रताप सिंह, प्रशांत राय ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। संचालन उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर केशव धर दूबे, केके शुक्ला, अरुण पांडेय, संजय प्रताप मल्ल, मृत्युंजय पांडेय, चंदू जायसवाल, सुनील, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

28 लोग हुए सम्मानित
आयुष्मान भारत योजना के संचालन में बेहतर योगदान देने वाले 28 लोगों को गोष्ठी के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आरोग्य मित्र त्रिपुरेश कुमार, विनय सिंह, साधना सिंह, अनिल, मनीष कुशवाहा, विकास कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, आजाद अहमद, हादिश अली, प्रियंका, बीसीपीएम विकास कुमार, अंजुम हक, शिव बहादुर यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, डेटा इंट्री आपरेटर संजय प्रताप मल्ल, अरुण कुमार पांडेय, अनिल चौधरी, विवेक मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, शशि त्रिपाठी, इंद्रजीत, गौरव कुमार त्रिपाठी, विलेज लेवल इंटंरप्रेन्योअर (वीएलई) मोनू, संदीप, पंकज, इंद्रपाल शहनाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed