{"_id":"5d2a39b38ebc3e6d0954ef95","slug":"attempt-to-murder-gorakhpur-news-gkp31375984","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल पर प्रेमिका के भाई ने दागी गोली, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल पर प्रेमिका के भाई ने दागी गोली, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
झंगहा में प्रेमी युगल पर फायरिंग की घटना के बाद पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह से नाराज युवक ने बहन-बहनोई पर दागी गोली
झंगहा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अमहिया मोड़ के पास स्कूटी से जा रही बहन और बहनोई को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। संयोग अच्छा था कि गोली नहीं लगी और दोनों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। स्कूटी से कूदने की वजह से युवती के चेहरे और दाहिने पैर पर चोट आई है। झंगहा थाने में युवती ने अपने पिता और भाई के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक गांव में आसपास रहने वाली युवती-युवक में कुछ समय पहले प्रेम हो गया। दोनों कुछ समय पहले घर छोड़कर चले गए। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाने की तहरीर दी। पुलिस ने दबाव बनाया तो दोनों लौट आए और लड़की को पुलिस ने उसके घर भेज दिया। इसी बीच युवती ने युवक को फोन पर घरवालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। करीब एक महीने पहले दोनों ने महादेव झारखंडी मंदिर में शादी रचा ली और साथ रहने लगे। शादी के बाद से ही युवती के घरवाले खफा थे। आरोप है कि भाई लगातार धमकी दे रहा था। शनिवार को दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अमहिया गांव के पास भाई ने उन पर गोली चला दी। पुलिस आरोपी पिता व भाई पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों फरार है।
फोन पर दी थी धमकी
युवती के मुताबिक फोन पर उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। मंदिर में शादी के बाद से ही घरवाले उसके दुश्मन हो गए हैं और कभी कोई अप्रिय घटना कर सकते है। उधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।