{"_id":"5dcc644e8ebc3e5b4a30be27","slug":"attemped-to-rape-in-chaurichaura-gorakhpur-city-news-gkp329154661","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में जमानत पर छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी ने मंगलवार की रात फिर उसी किशोरी के साथ वैसी ही वारदात की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर मां वहां पर पहुंच गई। मां के शोर मचाने पर आए गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गांववालों ने पिटाई शुरू कर दी और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौका पाकर भीड़ के बीच से ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप पर दस महीने पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर उसका चालान किया था। अभी कुछ दो महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर आया था। इसी बीच मंगलवार की रात किशोरी घर के पास ही बने शौचालय में गई थी।
आरोप है कि संदीप भी पहुंच गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर मां वहां पर पहुंच गई। अंदर संदीप के होने की जानकारी होते ही मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया और फिर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी, मगर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था।