फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   atm full

कतार और इंतजार के बाद मिली एटीएम से रकम

Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
atm full
एचडीएफसी एटीएम के सामने लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय रिजर्व बैंक से करेंसी मिलने के बाद शहर के एटीएम में लोगों की लंबी कतारें नजर आई। तकरीबन एक सप्ताह से एटीएम में कैश न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार से यह दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से लोगों को अपने ही खाते से रुपये निकालने में मायूसी हाथ लग रही थी। आरबीआई से बहुत कम करेंसी मिलने की वजह से एटीएम में कैश नहीं डाले जा रहे थे, जिसकी वजह से कई एटीएम बंद कर दिए गए थे। बैंक के काउंटर से भी पैसे कैश नहीं मिल पा रहा था। सोमवार को रिजर्व बैंक से करेंसी मिलने के बाद शहर के ज्यादातर एटीएम में कैश डाले गए।
विज्ञापन


वहीं एटीएम से कैश निकलने की खबर के बाद कई एटीएम में लंबी कतारें लग गई। सबसे ज्यादा भीड़ बैंक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम के बाहर नजर आई। कैश निकालने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

- सोमवार को आरबीआई से करेंसी मिली है जिसके बाद एटीएम में पैसे डलवाएं गए हैं। मंगलवार से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।   
एम. साद इम्तियाज हुसैनी, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed