{"_id":"58724fd64f1c1b7f02ba7e5c","slug":"atm-again-found-without-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी एटीएम की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी एटीएम की हालत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक का बंद एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई से 200 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद शहर के एटीएम की स्थिति सुधर नहीं सकी है। सुबह से शाम तक लोग एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे। जिन एटीएम में नोट डाले भी गए वे दो से तीन घंटे में ही खाली हो गए। जानकारों का कहना है कि बैंक अब भी सिर्फ अपने खाताधारकों को सेवा देने के मकसद से एटीएम में रकम नहीं डाल रहे हैं।
कई लोगों की रविवार की छुट्टी नोट निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ लगाने में खराब हो गई। शनिवार को रिजर्व बैंक से 200 करोड़ रुपये मिलने के बाद लोगों को एटीएम से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकांश लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। सुबह से लेकर दोपहर तक तारामंडल रोड, दाउदपुर, बेतियाहाता, आजाद चौक समेत शहर के अधिकांश इलाकों के एटीएम के शटर गिरे रहे और जो खुले भी, वहां नो कैश का बोर्ड टंगा मिला।
दोपहर बाद हालात में थोड़ा सुधार तो आया, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर एटीएम खाली हो गए। दावे के बावजूद एसबीआई के कई एटीएम सूखे रहे। एसबीआई के एटीएम प्रभारी आरसी दुबे ने दावा किया था कि रविवार को सभी एटीएम बेहतर स्थिति में होंगे।