फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ASHA worker held protest at CMO office

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का घेराव किया

Wed, 10 Aug 2016 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 10 Aug 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
ASHA worker held protest at CMO office
सीएमओ दफ्तर पर धरना देतीं आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण संघ की महिलाएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
जिले में आशा कार्यकर्ताओं के चयन में बड़ी धांधली सामने आई है। 128 पद पर 200 से ज्यादा आशाओं की नियुक्ति कर ली गई है। मामला उजागर होने पर सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश देते हुए अतिरिक्त भर्ती हुईं आशा कार्यकर्ताओं को बाहर करने का आदेश दे दिया। इसी से नाराज आशा महिला कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया आशा कल्याण कार्यकर्ता संघ के बैनर तले सीएमओ दफ्तर पहुंच गईं। अध्यक्ष चंदा यादव की अगुवाई में पहुंची आशाओं ने सीएमओ का घेराव किया और धरने पर बैठ गईं। सीएमओ ने उन्हें भविष्य में समायोजित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हो सका।
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल आशा संगिनी का पद सृजित किया गया था, जिसके लिए बेहतर काम करने वाली आशाओं का ही चयन किया गया था। चयन के बाद खाली हुए पदों पर आशा महिला कार्यकर्ताओं की भर्ती की गई थी। इसी भर्ती में कई ब्लॉकों में खेल हुआ और पद से ज्यादा आशाओं का चयन कर लिया गया। भुगतान के लिए बने सॉफ्टवेयर में जब फीडिंग शुरू हुई तो पूरा खेल सामने आ गया।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर सीएमओ ने जांच का आदेश देते हुए नियुक्ति को फिलहाल रद्द करने का आदेश दे दिया। इसी के विरोध में आशा कार्यकर्ता एकजुट होकर सीएमओ दफ्तर पहुंच गईं। सीएमओ के घेराव की खबर पाते ही महिला थानेदार भी फोर्स के साथ पहुंच गई। धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को सीएमओ ने समझाया और भविष्य में नियुक्ति होने पर ऐसी आशाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओं का चयन हुआ था। इसकी जांच कराई जा रही है, उसके बाद ही संख्या साफ हो सकेगी। पद से अधिक आशा कार्यकर्ताओं के रहने पर उनके काम का भुगतान नहीं हो पाएगा।
- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed